फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनोगेश्वरी मंदिर की प्रतिष्ठा 20 अक्टूबर को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनोग में महामाई जनोगेश्वरी माता के नवनिर्मित मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह 20 अक्तूबर को होगा। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार, समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े मांगलिक अनुष्ठान 16 अक्तूबर से शुरू होंगे। इस दिन शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर कुरुड़ स्थापना की जाएगी। इसके बाद 19 अक्तूबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष हवन-यज्ञ और पूजन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को नवनिर्मित मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा की जाएगी। साथ ही महामाई जनोगेश्वरी माता को विधि-विधान के साथ नवनिर्मित मंदिर में प्रवेश करवाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन के स्वागतकर्ता खूंद घांघुच नेवल एवं इलाका स्याणे ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से सपरिवार समारोह में शामिल होकर महामाई का आशीर्वाद लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें