फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल में मातृ दिवस पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

विज्ञापन
शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट में आयोजित मातृ दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट में मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी माताओं को ही कार्यक्रम का मुख्यातिथि बनाया गया, जिससे आयोजन और भी विशेष एवं भावनात्मक बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के अभिनंदन एवं बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से हुई। सबसे पहले स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से भाषण दिया गया। इसके पश्चात बच्चों ने तू कितनी अच्छी है गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावुक और यादगार बना दिया। बाद में माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी माताओं ने भाग लिया। विद्यालय इंचार्ज सीमा शर्मा ने बताया कि मातृ दिवस का यह आयोजन माताओं के सम्मान और उनके प्रति प्रेम एवं आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों और माताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को बेहद यादगार बना दिया।

शाइनिंग स्टार प्ले स्कूल दाड़लाघाट में आयोजित मातृ दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें