फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में धूमधाम से मनाया जाएगा छठ महापर्व, शालवी नदी तट पर तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
. करीब 500 प्रवासी मजदूर और उनके परिवार मनाएंगे आस्था का पर्व
विज्ञापन

. नदी तट पर की जा रही साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष नेरवा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। क्षेत्र में रोजगार के सिलसिले में रह रहे करीब 500 बिहार और झारखंडी के प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। छठ पूजा के आयोजन को लेकर प्रवासियों ने नेरवा के शालवी नदी के तट पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। छठ पूजा के लिए निर्धारित स्थान पर साफ-सफाई और सजावट की जा रही है। वहीं, व्रत की सुविधा के लिए नदी तट पर रोशनी के इंतजाम किए जा रहे हैं। चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। इसके अगले दिन खरना का अनुष्ठान किया जाएगा, जबकि तीसरे दिन श्रद्धालु शालवी नदी के तट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और छठ मैया के पारंपरिक गीतों से नदी तट का माहौल भक्तिमय होगा। पर्व के अंतिम दिन सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। छठ पर्व को लेकर नेरवा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, सूप, दउरा और फलों की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें