फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफी बस, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
रामपुर-सनेई रूट पर चलने वाली बस हलोग के पास हुई खराब, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानियां। संवाद
विज्ञापन
रामपुर से सनेई वाया रचोली रूट पर खराब हो गई बस
विज्ञापन

आए दिन बसों के खराब होने से लोग झेल रहे दिक्कतें



संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर डिपो की दिनोंदिन हालत बिगड़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर आए दिन तकनीकी खराबी के चलते आधे रास्ते में बसें हांफ रही हैं और लोगों की पैदल गंतव्य तक दौड़ लग रही है। इससे निगम की लचर कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लग रहा है। शुक्रवार को रामपुर से सनेई वाया रचोली रूट पर दोपहर को चलने वाली बस हलोग से आधा किलोमीटर आगे तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क पर खराब हो गई। बस में सवार करीब 12 लोगों को गंतव्य तक पैदल या फिर निजी वाहनों के जरिये जाना पड़ा। लोगों का कहना है कि इस रूट पर अकसर खटारा बसों को भेजा जाता है, जिसका खामियाजा आए दिन सवारियों को भुगतना पड़ रहा है। डिपो की हालत ऐसी है कि न तो टायर मिल रहे हैं और न ही तकनीकी खराबी में लगाए जाने वाले कलपुर्जे। चालक के अनुसार बस में तकनीकी खराबी से फैन बेल्ट टूट गई है। वहीं, लोगों को निगम की बसों में सफर सुरक्षित नहीं लग रहा है। लोगों का परिवहन निगम से लगातार विश्वास उठने लगा है। लोगों को मजबूरी में निगम की बसों में जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। सवारियों में प्रेम लाल नेगी, बलि राम, सीता राम, दीवान सिंह, रमेश कुमार, लाल चंद, अजय कुमार, मीना देवी, सुनीता, रवीना और सुमित्रा ने परिवहन निगम की लचर कार्यशैली पर गहरा रोष जताया है। प्रदेश सरकार को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और डिपो प्रबंधन को चेताया कि यदि सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो लोगों को सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें