पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर के डकोलढ़ में एक 20 वर्षीय युवती एक कमरे में मृत अवस्था में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस थाना में सूचना मिली कि डकोलढ़ स्थित एक रिहायशी मकान के कमरे में एक युवती अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और जांच में पाया कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवती की पहचान कुमारी अंशिका (20), पुत्री रतन दास, गांव रंगोरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस युवती की मौत के कारणों की छानबीन में जुट गई है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।