फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेवानिवृत्ति की पार्टी में गया था शिव अगले दिन नदी के किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबाखाटल के पास मिले शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन

कुटाड़ा गांव निवासी शिव कुमार पार्टी के बाद नहीं पहुंचा था घर

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लंबाखाटल के पास पब्बर नदी के तट पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की शिनाख्त रोहड़ू के कुटाड़ा निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में संदेह है कि शिव कुमार सड़क के किनारे से नटी तट पर गिरने के बाद ही मौत हुई है। हलांकि, पुलिस सीसीटीवी और अन्य तरीके से मामले की जांच कर रही है। शिव कुमार 31 दिसंबर की शाम को लंबाखाटल में किसी परिचित की सेवानिवृत्ति की पार्टी में शामिल होने गया था। देर रात तक वहां लोगों के बीच मौजूद रहा। रात को वह घर नहीं पहुंचा। अगले दिन 1 जनवरी को एक शव सड़क से नीचे पब्बर नदी के तट पर मिला। उस समय मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी लिए शिमला भेजा था। इस दौरान पता चला कि शिव कुमार घर नहीं पहुंचा, तो पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया। शिनाख्त के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। रोहड़ू पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें