फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में चार दिन बाद खत्म हुआ ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों और मजदूरों की दिन रात की मेहनत के बाद मिली सफलता, 200 ट्रांसफरमर अभी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में पिछले चार दिन से छाया 'ब्लैक आउट' आखिरकार सोमवार रात खत्म हो गया। भारी बर्फबारी और जमा देने वाली ठंड के बीच विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए 75 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 66 केवी टावर लाइन टूटने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली ठप थी। कर्मचारियों ने चार फीट बर्फ और कड़ाके की ठंड के बीच दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़कर मुख्य लाइनों को दुरुस्त किया। चौपाल और नेरवा मुख्य बाजारों और नजदीकी क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी है, जिससे स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है। उधर, काना कॉलोनी के पास एक स्ट्रक्चर के क्षतिग्रस्त होने से नेरवा के वार्ड नंबर-सात शीह क्यार में अभी तक बिजली बहाल नहीं हो पाई है। मंगलवार को झमाझम बारिश के चलते बिजली बहाली कार्य मे दिक्कतें आ रही हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल चौपाल गोवर्धन दिलटा के अनुसार मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। कुल 431 ट्रांसफार्मरों में से 200 से अधिक ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के लिए टीमें अभी भी फील्ड में डटी हुई हैं। क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बिजली विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हर घर तक रोशनी पहुंचा दी जाएगी। अधिशासी अभियंता गोवेर्धन दिलटा एवं सहायक अभियंता हिमांशु नैनवाल लगातार बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में देर रात तक कार्य मे जुटे कर्मचारियों का निर्देशन करने और मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ खड़े रहे। सोमवार को भी रात 9:30 बजे उपमंडल मुख्यालय चौपाल की बिजली बहाली तक ये दोनों अधिकारी फील्ड में ही डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें