रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर के अंतर्गत ग्राम केंद्र नीरथ में विस्तारक योजना के तहत तीन बूथों पर सत्यापन कार्य किया गया। इस दौरान भद्राश बूथ संख्या 46, नीरथ बूथ संख्या 47 और दत्तनगर बूथ संख्या 48 पर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। रामपुर मंडल के विस्तारक इंद्र सैन नेगी के प्रवास के दौरान किए गए इस सत्यापन कार्य में बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। पार्टी का लक्ष्य सशक्त बूथों के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाना है। इस अवसर पर भाजपा रामपुर मंडल के महामंत्री राममूर्ति चौहान और ग्राम केंद्र प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।