फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ननखड़ी मंडल ने कलमोग बूथ पर किया सत्यापन कार्य

विज्ञापन
ग्राम केंद्र देलठ के कलमोग में आयोजित बूथ सत्यापन कार्य के दौरान मौजूद भाजपा पदाधिकारी। स्रोत :
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। भाजपा ननखड़ी मंडल के अंतर्गत ग्राम केंद्र देलठ के बूथ संख्या 20 कलमोग में बूथ सत्यापन का कार्य किया गया। इस दौरान विस्तारक कृपाल नेगी ने बूथ की जानकारी जुटाने के साथ संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। प्रवास के दौरान कृपाल नेगी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की गतिविधियों और बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बनाए रखने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा ननखड़ी मंडल के सचिव एवं बूथ प्रभारी अशोक कुमार और ग्राम केंद्र अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें