फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने भावानगर में प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली की रैली

विज्ञापन
भावानगर में रैली निकालते भाजपा कार्यकता। संवाद
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। भारतीय जनता पार्टी के निचार मंडल ने भावानगर में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया। यह रैली प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के विरोध में आयोजित की गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता सूरत नेगी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। नेगी ने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है और सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करेंगे। रैली में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का भी संकल्प दोहराया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस हटाओ—भाजपा लाओ का नारा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें