रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं को योग के फायदे बताए गए। कार्यक्रम में 140 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि आज के तनाव भरे जीवन में योग का बहुत बड़ा महत्व है, जो न केवल हमारे शरीर को बल्कि हमारे मस्तिष्क को भी तरोताजा रखता है। उन्होंने छात्र और छात्राओं सहित सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने का आग्रह किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव राजीव शर्मा, उपप्राचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी, प्रो. वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, ललित कायथ, तपस्या शर्मा, सपना दीपक, नवनीत चौहान, नरेंद्र ठाकुर, किरण बाला, जेपी मेहता, हेमलता बिष्ट, गौरव गौतम, कुंदन चौहान और हेमराज सहित अन्य मौजूद रहे।