काजा (लाहौल-स्पीति)। आयुष विभाग स्पीति स्थित काजा ने योग पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। एसडीएम दीक्षित राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एसडीएम ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है। योग से न केवल शारीरिक व्यायाम, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील भी की। योग सत्र के दौरान उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन ने व्यायाम में किए जाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। योगासनों की जानकारी दी और उनका अभ्यास कराया। इस मौके पर तहसील कल्याण विभाग काजा ने नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाया गया और लोगों ने नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी ली। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आईटीबीपी के जवान सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया।