फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर लुहरी में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर लूहरी में 23 नवंबर को होगा वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर लूहरी में 23 नवंबर को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में प्रबंधन समिति, कार्यकारिणी सदस्यों और अभिभावकों की बैठक हुई।बैठक में हिम रक्षक संस्था के अध्यक्ष अमर चंद चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामानंद, एसवीएम कार्यकारिणी सदस्य राजपाल शर्मा, एमडी अकेला, चमन वशिष्ट, देश राज काटोच और विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा मौजूद रहे। बैठक में वार्षिक समारोह के आयोजन के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अमर चंद चौहान और सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामानंद ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा, नैतिक संस्कार और अनुशासन का महत्व समझाना जरूरी है। हिम रक्षक संस्था के अध्यक्ष अमर चंद चौहान ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना आज एक बड़ी सामाजिक चुनौती बन गया है। इसके लिए अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही दिशा देने में परिवार और विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें