फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसएसबी सराहन के प्राचीन काली मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

विज्ञापन
एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर शालाबाग सराहन में कन्या पूजन में अधिकारी और अन्य। संवाद
विज्ञापन
दुर्गा अष्टमी में कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सराहन, शालाबाग के परिसर के प्राचीन काली मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया है। यह मंदिर प्रसिद्ध भीमा काली मंदिर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एसएसबी के उप कमांडेंट जगदीश राम ने बताया मंदिर की स्थापना के संबंध में स्पष्ट ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह स्थान सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। समय के साथ मंदिर की स्थिति जर्जर हो गई थी। इस स्थिति को देखते हुए प्रशिक्षण केंद्र सराहन की ओर से कमान अधिकारी ने मंदिर के पूर्ण जीर्णोद्धार का निर्णय लिया। उनके निर्देशन में पुनर्निर्माण कार्य 16 मार्च को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पूर्व में मंदिर परिसर में बैठने की कोई समुचित व्यवस्था और बारिश से बचाव के लिए शेल्टर उपलब्ध नहीं था। जीर्णोद्धार के दौरान इन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था और शेल्टर का निर्माण भी किया गया है। पुनर्निर्माण के बाद मंदिर का विधि-विधान के अनुसार शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद नवरात्र पर वीरवार को मंदिर में भव्य भंडारा लगाया गया। कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें