फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, दो लोगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
​​चिड़गांव की खाबल सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त बोलेरो कैंपर। संवाद
विज्ञापन
देर रात चिड़गांव के तहत सौंदाडी में हुआ हादसा
विज्ञापन

राेहड़ू पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के सौंदाडी गांव के पास खाबल सड़क पर एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल है। हादसा मंगलवार देर रात को हुआ। बोलेरो कैंपर मेें सवार तीनों व्यक्ति अपने गांव की ओर लौट रहे थे। गांव पहुंचने से पहले चालक ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो कैंपर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक और एक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और गाड़ी में सवार तीनों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। अस्पताल में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय राजवंत पुत्र सार सिंह निवासी गांव देनवाडी और 42 वर्षीय विशाल सांख्यान पुत्र भगत राम गांव सौंदाडी डाकघर खाबल तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। हादसे में कामराज पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव सौंदाडी गंभीर रूप से घायल हुआ है। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि हादसे के कारण की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें