फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवताओं के जयकारे और मेहमानों की विदाई के साथ अढ़ाल-बटाड़ी का मेला संपन्न

विज्ञापन
अढ़ाल बटाड़ी के मेले से  वापस लौट रहे देवता बौंद्रा व देवता धौंलू महाराज
विज्ञापन
मंडलगढ़ के प्रसिद्ध देवता बोंद्रा महाराज और तंदाली क्षेत्र से पहुंचे देवता साहिब धौंलू रहे मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अढ़ाल-बटाड़ी गांव में देवताओं के जयकारे और मेहमानों की विदाई के साथ चार दिवसीय मेला संपन्न हो गया। सैकड़ों लोगों ने मेले में शामिल होकर देव परंपरा के साथ मेले का आनंद लिया। गांव के इस मेले का मुख्य आकर्षण मंडलगढ़ के प्रसिद्ध देवता बोंद्रा महाराज और तंदाली क्षेत्र से पहुंचे देवता साहिब धौंलू रहे। इनके साथ पूरे क्षेत्र के हर घर से एक व्यक्ति का पहुंचना अनिवार्य रहता है। आराध्य देवताओं के आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। मेले में पहुंचे लोगों ने देवताओं से सुख-समृद्धि की कामना की। यह मेला 30 अगस्त को देवताओं के आगमन के साथ आरंभ हुआ। 31 अगस्त को अढ़ाल गांव और एक सितंबर को बटाड़ी में मेला आयोजित होता है। यानी दोनों स्थानों पर देवताओं का रात्रि ठहराव अनिवार्य माना जाता है। भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद भी लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ। मेले में बारिश के दौरान भी स्थानीय लोग, युवा और बुजुर्ग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमते-नाचते रहे। देवता बौंद्रा के मोतमीन भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि हर साल अढ़ाल-बटाड़ी मेले का आयोजन होता है। देवता धौंलू हर तीसरे साल यहां पहुंचते हैं।

अढ़ाल बटाड़ी के मेले से  वापस लौट रहे देवता बौंद्रा व देवता धौंलू महाराज

अढ़ाल बटाड़ी के मेले से  वापस लौट रहे देवता बौंद्रा व देवता धौंलू महाराज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें