फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 410 कैडेट्स ने फायरिंग और मैप रीडिंग का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
रोहड़ू के सीमा काॅलेज में आयैोजित एटीसी कैंप में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण देते हुए सेना के अ
विज्ञापन
रोहड़ू में आठ एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर ने लगाया है एनसीसी शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सीमा कॉलेज रोहड़ू में आठ एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर ने 230वां वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) लगाया है। मंगलवार को इस शिविर में 410 कैडेट्स को फायरिंग और मैप रीडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। सुबह के सत्र में कैडेट्स को ड्रिल और गार्ड माउंटिंग का प्रशिक्षण मिला। इसके बाद मैप रीडिंग, वेपन हैंडलिंग, एफसीबीसी और फायरिंग की कक्षाएं लगाईं गईं। फायरिंग अभ्यास के दौरान एडीएम अधिकारी कर्नल विपिन सरकैक भी कैडेट्स के साथ शामिल हुए। उन्होंने कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया। कर्नल सरकैक ने फायरिंग की पोजीशन समझाईं। उन्होंने मैप रीडिंग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कर्नल सरकैक ने राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी शिविरों में चयन के लिए इन विषयों में दक्षता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से कैडेट्स बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने पीआई स्टाफ और एएनओ को फायरिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। कर्नल सरकैक ने तकनीकी बिंदुओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस प्रशिक्षण से कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें