फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करों की सूचना देने वाले को मिलेंगे 11 हजार, थरोला की प्रधान की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी के खिलाफ लोगों से एकजुट होकर आगे आने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और युवाओं को चिट्टे के दलदल से बचाने के लिए थरोला पंचायत ने अनूठी पहल की है। पंचायत प्रधान राजेश पुरटा ने पंचायत क्षेत्र में चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों की पुख्ता जानकारी पुलिस तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। प्रधान राजेश पुरटा ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य बर्बाद होने के साथ परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस और प्रशासन के भरोसे नहीं लड़ी जा सकती है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पंचायतवासियों से अपील की कि क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर बिना डर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रधान ने अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों और व्यवहार पर नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव आने पर उन्हें डांटने के बजाय उनसे बातचीत करें और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि घोषित करने का उद्देश्य लोगों को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जागरूक करना और उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें