फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास 28 को लगाएगा नेत्र जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
1 मार्च को जरूरतमंद मरीजों के होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन, दी जाएंगी निशुल्क दवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित ठाकुर सत्यनारायण (कपूरिया) मंदिर 28 फरवरी को न्यास रामपुर में निशुल्क नेत्र जांच और उपचार शिविर लगा रहा है। इस शिविर में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। शिविर में रोटरी आईज फाउंडेशन अस्पताल मरांडा पालमपुर से आई डॉक्टरों की टीम नेत्र रोगियों की जांच और उपचार करेगी। मंदिर न्यास के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि विहिप द्वारा संचालित ठाकुर सत्यनारायण (कपूरिया) मंदिर न्यास रामपुर क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों को लेकर एक अग्रणी संगठन की भूमिका निभा रहा है। न्यास के आयोजन वर्ष भर चलते रहते हैं और आंखों का निशुल्क शिविर मंदिर न्यास के प्रमुख सेवा कार्यों में से एक है, जिसका निरंतर आयोजन पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है। अब तक हजारों लोग इस शिविर का लाभ उठा चुके हैं। इस वर्ष 12वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर 28 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रोटरी आईज फाउंडेशन अस्पताल मरांडा पालमपुर के डॉ. रोहित और उनकी टीम को आमंत्रित किया गया है। 1 मार्च को चयनित जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे और उन्हें मंदिर परिसर में ही दाखिल रखा जाएगा। इस दौरान उनके रहने और खाने की व्यवस्था मंदिर न्यास की ओर से की जाएगी। 2 मार्च को पुन: जांच के बाद मरीजों को छुट्टी दी जाएगी। यह शिविर पूरी तरह से निशुल्क रहेगा और किसी मरीज से कोई शुल्क नही लिया जाएगा। रहने और खाने के अतिरिक्त ऑपरेशन, लैंस एवं दवाइयों का खर्च भी न्यास की ओर से वहन किया जाएगा। क्षेत्र के 50 वर्ष से अधिक आयु के आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगा इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें