फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में दस महिला मंडल और समाजसेवी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सामर्थ्य फाउंडेशन जन कल्याण संस्था का छठा स्थापना दिवस रविवार को ग्राम पंचायत आनी के सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर दस महिला मंडलों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बखनाओ वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार मुख्य अतिथि रहे। खंड विकास अधिकारी आनी विवेक टेसू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। निदेशक पूर्ण शर्मा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। सुनील कुमार ने फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं सरकार के साथ मिलकर जनसेवा को प्रभावी बना सकती हैं। विवेक टेसू ने भी फाउंडेशन के जनकल्याण कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आनी ब्लॉक के दस महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामानंद, संगीतकार केशव राम गंधर्व और शहनाई वादक हुकम चंद भी सम्मानित हुए। समाजसेवियों में चमन शर्मा, सुनीता शर्मा, हंसा वर्मा और जोगिंद्र ठाकुर प्रमुख थे। खंड स्तरीय प्रबंधन समिति ने उत्तम कौशल और प्रवीण लता ठाकुर के नेतृत्व में कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें