फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ में होगी दस प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित : कौशलेंद्र

विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त करती सीआईएसएफ की जवान। स्रोत : बल
विज्ञापन
बल ने पहली बार पूर्ण महिला कमांडो इकाई का किया गठन
विज्ञापन


30 महिलाओं का पहला बैच मध्य प्रदेश में पा रहा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। केंद्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण बल (सीआईएसएफ) ने महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहली बार पूर्ण महिला कमांडो इकाई का गठन किया है। बल अपनी पहली पूर्ण महिला कमांडो टीम को मुख्य अभियानों में शामिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार कर रहा है। इन दिनों मध्य प्रदेश के बरवाहा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में महिला कमांडो का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। आठ सप्ताह का यह अग्रणी कमांडो कोर्स महिला कर्मियों को उच्च सुरक्षा वाले प्रतिष्ठानों और संयंत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल और स्पेशल टास्क फोर्स की ड्यूटी के लिए तैयार करेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शारीरिक और हथियार प्रशिक्षण, तनाव में लाइव फायर अभ्यास, शारीरिक प्रशिक्षण में सहनशक्ति बढ़ाने के लिए दौड़, बाधा दौड़, रैपलिंग, फिसलन, जंगलों में जीवित रहने के अभ्यास और प्रतिकूल परिस्थितियों में निर्णय लेने और टीम वर्क का परीक्षण शामिल है। इसमें 48 घंटे का आत्मविश्वास निर्माण अभ्यास भी शामिल है। एसजेवीएन झाकड़ी स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि 30 महिलाओं का पहला बैच, जो वर्तमान में विभिन्न हवाई अड्डों पर तैनात है। यह बैच 11 अगस्त से चार अक्तूबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। इसके बाद 6 अक्तूबर से 29 नवंबर तक दूसरा बैच प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। अपने प्रारंभिक चरण में विभिन्न विमानन सुरक्षा समूहों, और संवेदनशील सीआईएसएफ इकाइयों की कम से कम 100 महिलाएं इस कार्यक्रम को पूरा करेंगी। बल ऐसे सभी महिला प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को अपने प्रशिक्षण कैलेंडर का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें मुख्य रूप से हवाई अड्डों और उसके बाद अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर तैनात किया जाएगा। महिलाओं को अपनी मुख्य क्षमताओं में शामिल करने से बल लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उस क्षेत्र में भी कदम रखना है, जो अब तक मुख्यत: केवल पुरुषों का कार्यक्षेत्र माना जाता रहा है। कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ की ओर से बल में 10 प्रतिशत महिलाओं के गृह मंत्रालय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महिलाओं की भर्ती भी बढ़ा रहा है। वर्तमान में सीआईएसएफ में 12491 (08 प्रतिशत) महिलाएं हैं और 2026 में 2400 महिलाओं की भर्ती की जाएगी। आने वाले वर्षों में महिलाओं की भर्ती की मात्रा को इस प्रकार रखा जाएगा कि बल में महिलाओं की संख्या कम से कम 10 प्रतिशत बनी रहे। सीआईएसएफ संख्या और भूमिका दोनों ही दृष्टि से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सभी सशस्त्र बलों में अग्रणी बनने के लिए अग्रसर है।

मध्य प्रदेश में कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त करती सीआईएसएफ की जवान। स्रोत : बल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें