फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज को मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार

विज्ञापन
कल्पा में एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सम्मानित करते एसडीएम अमित कल्थाइक। स्रोत : प्रबंधन
विज्ञापन
देवराज नेगी खेल स्टेडियम कल्पा में दस दिवसीय एनसीसी शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। देवराज नेगी खेल स्टेडियम कल्पा में दस दिवसीय एटीसी-194 एनसीसी प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर का आयोजन आठ एचपी बीएन एनसीसी रामपुर ने किया। इसमें 11 स्कूलों और चार कॉलेजों के 498 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर में देशभक्ति, सांस्कृतिक और एनसीसी से संबंधित कार्यक्रम पेश किए गए। शिविर के समापन पर सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार रामपुर कॉलेज को दिया गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग कॉलेज कोटखाई प्रथम स्थान पर रहा। समूह गान में जीबी पंत मेमोरियल राजकीय कॉलेज रामपुर बुशहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर डिवीजन से जूनियर अंडर ऑफिसर दिनेश को बेस्ट कैडेट घोषित किया। एसडब्ल्यू विंग से सार्जेंट सुषमा लता को बेस्ट कैडेट चुना गया। शिविर में कल्पा के एसडीएम अमित कलथैक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा की प्रधानाचार्य राम देवी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सरकैक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी और सुबेदार ज्ञान सिंह मेहता ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें