फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता क्यांलू महाराज के मंदिर में आज से शुरू होगी शिव महापुराण कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता महाराज देशमोलिया विशेष रूप से रहेंगे उपस्थित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शराचली क्षेत्र के अंतर्गत रोहटान में क्यांलू महाराज के मंदिर में शिव महापुराण कथा वीरवार 25 जुलाई से आरंभ हो रही है। 11 दिन चलने वाली कथा में देवता देशमोलिया महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मंदिर में महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। आचार्य हरी महाराज शिव पुराण कथा का पाठ करेंगे। वीरवार को सुबह आठ बजे क्लश स्थापना कार्यक्रम होगा। दोपहर एक बजे देवता महाराज देशमोलिया का देवलुओं के साथ शिव महापुराण में आगमन होगा। वहीं, कथा वाचक हरी महाराज भी पहुंचेंगे। प्रति दिन दोपहर 12 बजे से एक बजे तक कीर्तन होगा। एक बजे से शाम चार बजे तक शिव पुराण कथा का आयोजन होगा। शाम चार बजे से भंडारा लगेगा। शिव महापुराण चार अगस्त को संपन्न होगा। इस दौरान महायज्ञ में पूर्ण आहुति डाली जाएगी। मंदिर कमेटी के कारदार देवी राम भागटा ने बताया कि शिव महापुराण महायज्ञ की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। महायज्ञ में प्रति दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें