आनी कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में मौजूद स्वयंसेवियों और अन्य। स्रोत : कॉलेज प्र
एनएसएस शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर संपन्न हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषक एवं पारंपरिक मोटे अनाज के संरक्षक पद्मश्री नेक राम शर्मा पहुंचे। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार की ओर से प्रस्तुत स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद विशेष शिविर की गर्ल कमांडर दिव्यांशी नेगी ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि नेक राम शर्मा ने स्वयंसेवियों को मोटे अनाज के फायदे बताए। उन्होंने प्राकृतिक खेती, पारंपरिक मोटे अनाज के संरक्षण, सतत् कृषि पद्धतियों और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से प्रकृति अनुकूल कृषि, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के संवर्धन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने राष्ट्रीय सेवा योजना को युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, नागरिक चेतना एवं सेवा-भाव विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक और लोक नृत्य पेश किया। शिविर में स्वयंसेवकों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।