लालसा पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच। संवाद
डंसा (रामपुर बुशहर)। उद्यान विभाग रामपुर ने मंगलवार को लालसा और डंसा में एक दिवसीय बागवानी जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में बागवानों को सेब उत्पादन की उन्नत तकनीक बताई गई। केवीके मशोबरा, नौणी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों और कृषि विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारियों ने सेब की फसल में लगने वाले कीट और बीमारियों के बचाव बारे में जागरूक किया। बागवानों को सेब फसल प्रबंधन के टिप्स भी दिए। शिविर में किसानों ने विशेषज्ञों से खेती और खेतों में किस तरह की खाद उपयोग करने बारे प्रश्न पूछे। शिविर में लालसा, डंसा धवालसा, पौ और चदेनी सहित अन्य गांव के किसानों ने भाग लिया। संवाद
लालसा पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच। संवाद