फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीबीएसई स्कूल चौपाल में रसायन विज्ञान के शिक्षक का पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
48 छात्रों का भविष्य दांव पर, अभिभावकों में चिंता बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। प्रदेश के पीएम श्री सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीएम श्री सीबीएसई स्कूल चौपाल में रसायन विज्ञान का एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। इससे 48 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनके परीक्षा परिणाम और भविष्य को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। चौपाल स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष गिरीश ठाकुर ने सरकार और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के लिए रसायन विज्ञान के करीब 70 शिक्षकों की भर्ती की गई है। हैरानी की बात यह है कि चौपाल स्कूल को एक भी शिक्षक नहीं मिला। वहीं, कई अन्य स्कूलों में दो-दो शिक्षक तैनात किए गए हैं। गिरीश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली से मांग की है कि चौपाल स्कूल में रसायन विज्ञान के शिक्षक की जल्द नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें