फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुर्सी खेल प्रतियोगिता में कला अध्यापक रमेश कुमार ने मारी बाजी

विज्ञापन
तरांडा स्कूल में केट काट कर ​​​शिक्षक दिवस मनाते छात्र और छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भावानगर( किन्नौर) । निचार ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक पाठशाला तरांडा में वीरवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की मुख्य अध्यापक जुवाता और स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सुरेखा की अध्यक्षता में हुआ। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में कुर्सी खेल, मटका फोड़ चम्मच दौड़ और अन्य खेल प्रतियोगिता करवाई गईं। खेल प्रतियोगिता में कुर्सी खेल में विद्यालय में कार्यरत कला अध्यापक रमेश कुमार प्रथम और दूसरे स्थान पर देवराज रहे। मटका फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य अध्यापक सुजाता प्रथम और दूसरे स्थान पर प्रवीण कुमार शास्त्री रहे। चम्मच खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर छात्रों में भारीही और दूसरे स्थान पर आरुबी रही। खेल प्रतियोगिता के बाद बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें