फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर की चर्चा

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कॉलेज में बहुविषयक शिक्षा और कौशल आधारित शिक्षण पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश। स्रोत:
विज्ञापन
सरस्वतीनगर कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में शुक्रवार को शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों, नई शैक्षणिक व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. मोनिका रैना और उनकी टीम ने किया। विज्ञान संकाय के शिक्षकों को डॉ. शालू डोगरा, कला संकाय के शिक्षकों को प्रोफेसर कैलाश चौहान और वाणिज्य संकाय के शिक्षकों को प्रोफेसर मनमोहन वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका रैना ने बहुविषयक शिक्षा, छात्र-केंद्रित शिक्षण, कौशल विकास, शैक्षणिक बैंक ऑफ क्रेडिट, बहु प्रवेश, बहु निर्गम व्यवस्था और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से नई शिक्षा नीति की अवधारणाओं को सरलता से समझाते हुए शिक्षकों से इसे प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए डॉ. मोनिका रैना और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शैक्षिक परिवर्तनों से परिचित कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी संकायों के शिक्षक उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञों के साथ संवाद के दौरान शिक्षकों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें