फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दरकाली स्कूल में शिक्षक के पद रिक्त, पलायन करने को मजबूर विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहम विषयों के अध्यापक न होने से बढ़ी अभिभावकों की चिंता



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दुर्गम पंचायत दरकाली के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अहम विषय के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण बच्चों की पढ़ाई राम भरोसे चल रही है। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों की समस्या बढ़ गई है। विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में पलायन करने को मजबूर हैं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरकाली में प्रधानाचार्य समेत कई शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। स्कूल में अप्रैल 2023 से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। साथ ही इतिहास का प्रवक्ता का पद चार साल, राजनीतिक शास्त्र का पद पांच, टीजीटी विज्ञान का पद तीन साल से खाली है। इसके अलावा टीजीटी नॉन मेडिकल, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और अधीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। वर्तमान में स्कूल में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा में 50 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। चिंता का विषय यह है कि स्कूल में अहम विषयों के अध्यापक न होने के कारण यहां तैनात अन्य शिक्षकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए तकलेच, नोगली और रामपुर जाने को मजबूर हैं। एसएमसी अध्यक्ष रवि बदरेल, भारती, रीना, लुई राम, संतोश कुमार, रीता देवी, पार्वती, मेहर सिंह और नेहर सिंह ने प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग से स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन सनाटू ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन से समय समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि नए सत्र तक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें