ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। बागवानी विभाग रामपुर ने ननखड़ी में विशेष जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में क्षेत्र के बागवानों को सेब प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। शिविर की अध्यक्षता विषयवाद विशेषज्ञ बागवानी डॉ. संजय चौहान ने की। उन्होंने बागवानों को अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट, मार्सोनिना लीफ ब्लॉच और माइट रोगों की पहचान और वैज्ञानिक एवं समेकित प्रबंधन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग की ओर से जारी स्प्रे शेड्यूल का समयबद्ध पालन करने से रोगों एवं कीटों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। शिविर में बागवानी विभाग ननखड़ी के उपमंडलीय अधिकारी रविंद्र मेहता, ननखड़ी पंचायत प्रधान अभिषेक मेहता, नवनीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।