निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तवार (रैमू) की स्कूल प्रबंधन समिति को विद्यालय विकास में बेहतरीन प्रयास, सहयोग और भूमिका के लिए खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्रदान किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य संध्या वर्मा की अगुवाई में अध्यक्ष पुष्पेंद्र नेगी और प्रबंधन समिति सदस्यों को समग्र शिक्षा जिला कुल्लू की ओर से आयोजित जिला मुख्यालय में सामूहिक सहभागिता एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक ने सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रैमू) निरमंड खंड इससे पूर्व भी अनेकों उपलब्धियां अपने नाम कर चुका है।