फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज में युवाओं को उद्यमिता के गुर सिखाए

विज्ञापन
नेरवा कालेज में प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन्न पर  छात्र एवं प्र​शिक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा स्थित प्री-रूरल इन्क्यूबेशन सेंटर में तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रम (ईडीपी) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में युवाओं को उद्यमिता के गुर सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फाइनेंशियल लिटरेसी, बिजनेस मॉडल कैनवास, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसायिक अवसरों की पहचान और स्टार्टअप प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विकास सुमन, प्रोफेसर संजीव, प्रोफेसर सीमा, प्रोफेसर दिनेश, प्रोफेसर अराधना और डॉ. रोहित ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नवाचार आधारित उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।प्लानेट एजुकेशन सोसायटी के प्रोजेक्ट इंचार्ज शिशुपाल चौहान ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें