फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में टैंकर और बाइक में टक्कर, महिला पर्यटक की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
ज्यूरी में बाइक और टैंकर की टक्कर में महिला पर्यटक की हुई मौत। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
शिमला से किन्नौर बाइक पर जा रहे थे भाई-बहन
विज्ञापन

घायल अवस्था में चालक को उपचार के लिए पहुंचाया खनेरी अस्पताल
किन्नौर जिले के कल्पा घूमने जा रहा था पर्यटकों का दल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)।
ज्यूरी में पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह शिमला से किन्नौर की ओर जा रहे एक बाइक की टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। बाइक पर सवार दोनों भाई-बहन थे, जो पर्यटकों के दल के साथ शिमला से किन्नौर के कल्पा जा रहे थे। इस दल में छह बाइक और दो गाड़ियां शामिल थीं। बाइक पर सवार भाई-बहन सबसे आखिर में चल रहे थे। दोनों मुंबई के रहने वाले थे। मृतक महिला की पहचान रचना सोनाली (44), पत्नी ज्वाहर सोनाली, निवासी बी1501, राजश्री स्टेटस, बिल्डिंग नंबर-15, ईस्ट ग्रेटर मुंबई के रूप में हुई है। घायल बाइक चालक की पहचान चिराग केनिमा (42), पुत्र शांति लाल केनिमा, निवासी 38/42 खादी ग्राम उद्योगवादी, द्वितीय फ्लोर, आरडी मुंबई के रूप में हुई है। सोमवार सुबह बाइक सीएच 01सीएच-2860 में सवार होकर दोनों पर्यटक किन्नौर की ओर जा रह थे। पूर्वाहन 11:30 बजे जब बाइक ज्यूरी के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो यहां सड़क पर चल रहे तेल के टैंकर पीबी 43जीबी-7856 के साथ बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पर सवार महिला पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस से खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही ज्यूरी चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत, बचाव कार्य शुरू किया। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि बाइक चालक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें