रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट ने जिला स्तर पर राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों से 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। रोल प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांगलिंग ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग ने तीसरा स्थान पाया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा ने हासिल किया। द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी और तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी ने हासिल किया। कार्यक्रम में कुलदीप डोगरा उपनिदेशक स्कूल शिक्षा उच्च बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथि अरुण गौतम उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक और सुशील कुमार शर्मा उप निदेशक क्वालिटी कंट्रोल मौजूद रहे।