फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। एक दिवसीय शिविर में एसएमओ कुमारसैन देवराज भंडारी ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकरी दी। पाठशाला के उप प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने डॉ. देवराज भंडारी का स्वागत किया। डॉ. भंडारी ने बताया कि आज विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखना बहुत ही बड़ी चुनौती है। यह तभी संभव है, जब पाठशाला के समस्त अध्यापकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के अभिभावक को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने बताया कि नशे से संबंधित जागरुकता शिविर समय-समय पर विद्यालयों में विद्यार्थियों को इससे अवगत कराया जाता है, जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक मिलकर विद्यार्थियों को जागरूक करते रहते हैं। विद्यार्थी ही आने वाले देश का भविष्य है, इसके लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने की जरूरत है। इस जागरुकता शिविर में स्थानीय पाठशाला के अध्यापक, प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक और बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु-शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें