फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच-दारनघाटी सड़क भारी वाहनों की आवाजाही के लिए हुई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
. बस सेवा बहाल होने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


. शील परोग भूस्खलन पाइंट पर दलदल की स्थिति बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। 12/20 क्षेत्र की लाइफ लाइन तकलेच-दारनघाटी सड़क तीन दिन बाद भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई है। क्षेत्र में सेब सीजन के बीच बागवानों को सड़क के बहाल होने से बड़ी राहत मिली है। वहीं, परिवहन निगम की बस सेवा फिर से शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते कई दिनों सड़क पर शील परोग में लगातार भूस्खलन के चलते सड़क बार-बार अवरुद्ध हो रही थी। छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए भले ही लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले सड़क बहाल की लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करवाने में काफी समय लगा। मौसम खुलने के बाद बुधवार से सड़क सभी तरह के वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित होने से कूहल और देवठी पंचायत के हजारों लोगों की परेशानियां खत्म हुई हैं लेकिन यदि मौसम फिर से खराब होता है तो सड़क के बाधित होने का खतरा बरकरार है। सड़क खुलने से किसान-बागवानों और पशुपालकों ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि अवरुद्ध सड़क सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई है। सड़क पर दलदल की स्थिति बरकरार है। मौसम यदि साफ रहता है तो सड़क को पूरी तरह से दुरुस्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें