फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुलिस ने 7.33 ग्राम चिट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान कार के डैश बोर्ड से मिला चिट्टा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस थाना की डिटेक्शन सेल ने सुनारघाटी में 7.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर सुनारघाटी में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैश बोर्ड से 7.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में ठियोग निवासी 35 वर्षीय रोहित चंदेल को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग की डिटेक्शन सेल सक्रिय है। गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें