फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने की छात्रों ने ली शपथ

विज्ञापन
बागीपुल स्कूल में स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में जागरूक करते सहायक नोडल अ​धिकारी
विज्ञापन
बुजुर्गों की मतदान केंद्र जाने में करें सहायता : मनमोहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल स्कूल निरमंड में स्वीप टीम ने शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। स्वीप टीम आनी के सहायक नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा ने सभी छात्रों के माध्यम से उनके माता-पिता और परिजनों को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा की सभी विद्यार्थी अपने माता-पिता को मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए जागरूक करें। नोडल अधिकारी ने छात्रों को शपथ दिलाई कि वे अपने परिवारजनों को प्रेरित करें ताकि वे मतदान केंद्र तक अवश्य जाएं। नोडल अधिकारी ने विद्यार्थियों को बताया कि वे अपने घरों के बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक ले जाने में भी सहायता करें। विद्यार्थीयों ने इस दौरान मतदान से संबंधित रंगोली भी बनाई। स्कूल के प्रधानाचार्य सत प्रकाश ठाकुर ने स्वीप टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ और स्वीप टीम के सदस्य विजय लक्ष्मी उपस्थित रहे।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें