फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अक्षय ने अध्यक्ष और कूकी देवी ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय आनी म शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी का शपथ
विज्ञापन
आनी कॉलेज में केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अक्षय कुमार को केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलवाई। इसके अलावा कूकी देवी उपाध्यक्ष, अंशिका शर्मा महासचिव और यश्वरी को संयुक्त सचिव के रूप में शपथ दिलवाई। इसके अतिरिक्त पवन कुमार, पलक, विवेक ठाकुर, मनोज कुमार, मीनाक्षी देवी, अनिकेत शर्मा और अंजलि ठाकुर ने विभिन्न वर्षों के कक्षा प्रतिनिधि के रूप में शपथ ग्रहण की। डिकेश कुमार रोवर प्रतिनिधि, प्रिया रेंजर प्रतिनिधि, दीपक वर्मा एनएसएस प्रतिनिधि, शालू भारती एनएसएस प्रतिनिधि, हेम राज एनसीसी प्रतिनिधि, सपना ठाकुर, एनसीसी प्रतिनिधि, जीवन कुमार सांस्कृतिक प्रतिनिधि, अंजु सांस्कृतिक प्रतिनिधि, शालू स्पोर्ट्स प्रतिनिधि, जीवन सिंह स्पोर्ट्स प्रतिनिधि, योगेश्वरी साहित्य परिष, मनीष वर्मा रेड रिबन क्लब और साक्षी शर्मा ने छात्र संपादक के प्रतिनिधि पद पर शपथ ग्रहण की। मुख्यातिथि ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रो. नरेंद्र पाल, डॉ संगीता नेगी, डॉ. रजनीश कुमार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. धन प्रकाश, प्रो. भुवनेश्वर, प्रो. सीमा, प्रो. विजय कुमार, प्रो. संजय दत्त, प्रो. रोहित कटोच, प्रो. पुष्पा गुलेरिया, प्रो. राधिका उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गैर शिक्षक वर्ग ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें