फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में सरोग स्कूल का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्यारट में आयोजित खंड स्तरीय अंडर 19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्यारटू में आयोजित खंड स्तरीय कन्या अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में सरोग स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। सुगम संस्कृत गीतिका में रोहिणी शर्मा ने द्वितीय और श्लोक उच्चारण में रोहिणी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वॉलबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें दृष्टि शर्मा, संजना, अंजलि, सिमरन, महक, समीक्षा, स्नेहा, आंचल और सिमरन ने भाग लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में दृष्टि, अंजलि और सिमरन ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेरे सपनों का भारत शीर्षक पर आधरित भाषण प्रतियोगिता में जाह्नवी ने भाग लिया। विजेता छात्राओं और शिक्षकों का विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य सहित स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने भव्य स्वागत किया। विद्यालयों की प्रधानाचार्या सारिका आहूजा ने शारीरिक शिक्षक ईश्वर कंवर और प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा देव चरणी नेगी ने छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें