फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सतलुज उफान पर, गाद बढ़ने पर खाली किया नाथपा बांध

विज्ञापन
विज्ञापन
. नाथपा-झाकड़ी परियोजना प्रबंधन ने सतलुज नदी के किनारे न जाने की दी हिदायत
विज्ञापन

. नदी के किनारे लगे हूटरों से भी किया जा रहा सचेत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
किन्नौर और रामपुर में सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण सतलुज नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। भारी बारिश से नदी में गाद की समस्या भी बढ़ गई है। इसके चलते परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। गाद बढ़ने पर मंगलवार को नाथपा बांध को खाली कर दिया गया। इससे सतलुज पूरे उफान पर आ गई। सतलुज जल विद्युत निगम प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से सतलुज नदी से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नदी के किनारे लगाए गए हूटरों से भी लोगों को सचेत किया जा रहा है। 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी परियोजना के नाथपा बांध स्थल से पानी छोड़कर जलाशय की सफाई की जाएगी। इस दौरान नाथपा बांध से करीब 1300 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। झाकड़ी परियोजना परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने आम जनता से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सतलुज नदी के किनारे न जाएं और अपने पशुओं को भी नदी-नालों से दूर रखें। लोगों से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतलुज नदी और आसपास के जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह का जोखिम न उठाने की अपील की है। इसके अलावा कड़छम डैम सहित बास्पा नदी पर बने कुप्पा बैराज से भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड ने कुप्पा बैराज से 33 क्यूमेक अतिरिक्त पानी छोड़ा है। इससे नदी में कुल बहाव 130 क्यूमेक तक पहुंच जाएगा। वर्तमान में नदी में बहाव 97 क्यूमेक दर्ज किया गया है। यह अतिरिक्त पानी इसी बहाव में शामिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें