फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सूरज तायल और शाश्वत गुप्ता ने वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन में अपना नाम किया दर्ज

विज्ञापन
विंटर स्पीति एक्सपीडिशन रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू के सूरज और शिमला के शाश्वत ने वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन में अपना नाम दर्ज किया है। 9 दिन तक चली 13वीं 4×4 विंटर स्पीति एक्सपीडिशन रैली का रविवार को मनाली में समापन हुआ। 13वीं चार गुणा चार विंटर स्पीति एक्सपीडिशन में गाड़ियों का काफिला शिमला के कुफरी से शुरू हुआ। इसके बाद रामपुर, किन्नौर, काजा, कुल्लू मनाली और लाहौल तक गया। एक्सपीडिशन मनाली में खत्म हुआ। माउंटेन गोट के संस्थापक सूरज तायल ने बताया है कि 2025 में माउंटेन गोट ने एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में नाम दर्ज किया था, जिसमें 84 गाड़ियों का काफिला शामिल था। इस बार 101 गाड़ियों का काफिला था। विदेश से भी गाड़ियां शामिल हुईं थीं। माउंटेन गोट के संस्थापक शाश्वत गुप्ता ने बताया कि माउंटेन गोट की स्थापना वर्ष 2015 में पर्यटन को बढ़ावा और हिमाचल को नई पहचान देने के लिए की गई है। हिमाचल के विकास और पर्यटन विस्तार में माउंटेन गोट अहम भूमिका भविष्य में निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें