फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक ने नवाजे सफाई मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। स्वच्छता अभियान में पूरी तरह से अपनी भागीदारी देने वाले सफाई मित्रों को रामपुर डाक मंडल ने शुक्रवार को सम्मानित किया। डाक घर में शुक्रवार को रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने स्वच्छता से श्रेष्ठ सेवा के तहत रामपुर नगर निगम के स्वच्छता के सिपाहियों को पुरस्कार देकर सम्मानित गया। सम्मान पाकर सफाई मित्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस उपलक्ष्य पर नगर निगम के कर्मचारी ने कहा कि स्वच्छता से श्रेष्ठ सेवा के नाम से चलाए गए अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है, जो कि बहुत ही खुशी की बात है। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वपन को पूरा करने के लिए सभी को योगदान देना होगा। सफाई मित्रों का सम्मान करना और लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जाना बहुत सराहनीय कदम है। सफाई मित्र गीता देवी व सीता देवी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में सबसे अहम भूमिका रखती है। स्कूल के साथ साथ हमें सड़कों और अपने घरों में भी सफाई का ध्यान रखना होगा, साथ ही अपने समाज को भी सफाई के बारे में जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें