फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुपर स्ट्राइकर ढढ़ारा ने ड्रैगन वॉरियर चकटी को हराया

विज्ञापन
ननखड़ी तहसील के चकटी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ करते मुख्यातिथि अश्वनी शर्मा। संवाद
विज्ञापन
चकटी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
विज्ञापन


मुख्यातिथि अशवनी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ड्रैगन वॉरियर भगवती क्लब चकटी के तत्वावधान में चकटी गांव में दीपक निखिल मेमोरियल अंडर-25 विंटर कप का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। वहीं, कांग्रेस जोन उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला और संजीव राणा विशेष अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 32 टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि अश्वनी शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहला मैच सुपर स्ट्राइकर ढढ़ारा और ड्रैगन वॉरियर चकटी के मध्य खेला गया। सुपर स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर निर्धारित 7 ओवर में विपक्षी टीम को 76 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ड्रैगन वॉरियर चकटी मात्र 46 रनों पर ढेर हो गई। मैच के बाद खिलाड़ियों और जनता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अश्वनी शर्मा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है। जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित और हार से निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज धीमान, गगन, अजय गोस्वामी, ओपी डोगरा, सिद्धार्थ, रोनी, राजकुमार और महिला मंडल चकटी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें