फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर ने स्कूल फेट का किया आयोजन

विज्ञापन
सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर में आयोजित स्कूल फेट के दौरान खाने के स्टॉल पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
खाने-पीने, खेल और मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर ने सोमवार को पद्म स्कूल रामपुर के सभागार में स्कूल फेट का आयोजन किया। कार्यक्रम में रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल फेट के दौरान विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाए। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का स्वागत किया। स्कूल फेट में विद्यार्थियों की ओर से खाने-पीने की वस्तुओं, विभिन्न खेलों और मॉडल से संबंधित स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर में आयोजित स्कूल फेट के दौरान खाने के स्टॉल पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें