फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंडा-सनेयी सड़क हुई बहाल, पांच गांव के ग्रामीणों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बाधित होने से राशन, सिलिंडर और सामान पहुंचाना हो गया था मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात ने तबाही मचाई है। कई ग्रामीण क्षेत्र अभी भी सड़क सुविधा से कटे हुए हैं। क्षेत्र की डंसा पंचायत को जोड़ने वाली सुंडा-सनेयी सड़क एक महीने बाद यातायात के लिए बहाल हो गई है। सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने से पांच गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है। अगस्त में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध हो गई थी। इससे ऊपरी गांव राया शरण, कराली, जगूनी, थाना और सनेयी के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। ग्रामीणों को खाद्य सामग्री और रसोई गैस सिलिंडर गांव तक लाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा लोगों की भी दिक्कतें बढ़ गई थीं। वहीं, बागवानों को भी सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें पेश आईं। लोक निर्माण विभाग ने एक महीने बाद बुधवार को सड़क को बहाल कर दिया। हालांकि, विभाग ने एक सप्ताह पहले सड़क को छोटे वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया था। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बृज लाल ने बताया कि सुंडा-सनेयी सड़क बड़े वाहनों के लिए भी बहाल कर दी गई है। इस संबंध में परिवहन विभाग को भी सड़क का क्लीयरेंस पत्र जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें