फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए समर फेस्टिवल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य काजल आजाद और महिला मंडल प्रधान कामिनी गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कैंप के दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्हें नियमित रूप से फल एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें