फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू ने पेश किया विकास वाला बजट : शर्मा

Mon, 19 Feb 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्तीय संकट के बावजूद विकास वाला बजट पेश किया है। युवा इंटक के जिला अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने कहा कि बजट में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 300 रुपये, मिड डे मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में 500, जल रक्षकों के मानदेय में 600, मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 240 से 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में छह हजार प्री प्राइमरी शिक्षकों की तैनाती का फैसला ऐतिहासिक है। गाय और भैंस के दूघ पर एमएसपी देने की घोषण से प्रदेशभर के हजारों पशु पालकों को लाभ मिलेगा। ध्रुव शर्मा ने कहा कि पेंशन भोगियों को एक मार्च से एरियर, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाएगा और अप्रैल से चार प्रतिशत महंगाई किश्त जारी की जाएगी। इसके अलावा दैनिक भोगी कर्मियों की 25 रुपये दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपये की गई है ओर आऊटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें