राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या आनी स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम में मौजूद छात्र और छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या आनी में वीरवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में स्लोगन राइटिंग, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग स्लोगन राइटिंग में चंद्रकला प्रथम स्थान, दूसरा स्थान और वंशिका सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में वंशिका सागर प्रथम, वरुणिका द्वितीय और नितिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में सुरभि ठाकुर ने प्रथम स्थान, रिया ठाकुर ने द्वितीय स्थान और दीपिका ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सुहाना ने पहला स्थान, गुंजन ने दूसरा स्थान, ज्योति ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम स्थान, दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान और खली ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रणधीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में कई छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। उन्होंने सभी को पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जागरूक किया। सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समापन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और एनएसएस के सभी वालंटियर उपस्थित रहे।