फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली खड्ड में फंसे बैल का किया सफल रेस्क्यू

विज्ञापन
नोगली खड्ड में फंसे बैल को गृह रक्षा और पुलिस जवानों ने किया रेस्क्यू। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गृहरक्षक और पुलिस जवानों ने बहाया पसीना
विज्ञापन

जान हथेली पर रखकर करीब एक घंटा चला रेस्क्यू अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उफनती नोगली खड्ड में फंसे एक बैल का सफल रेस्क्यू किया गया। गृहरक्षक और पुलिस के जवानों ने खड्ड में फंसे बैल को रेस्क्यू करने के लिए खूब पसीना बहाया। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला और बैल को खड्ड से बाहर सुरक्षित निकाला गया। नोगली कस्बे में स्कूल के साथ खड्ड के किनारे बैल फंसने की सूचना मिलते ही रामपुर से गृहरक्षक का दल मौके की ओर रवाना हुआ। वहीं, पुलिस के ट्रैफिक जवान भी घटनास्थल पहुंचे। गृह रक्षक के जवान मुख्य अग्रिशामक घनश्याम की अगुवाई में नोगली पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राष्ट्रपति अवार्डी चेतराम मेहता ने जान की परवाह किए बिना बैल को अपने काबू में किया और उसके बाद जवानों ने खतरे के साये में रस्से के सहारे बैल का सफल रेस्क्यू किया। यदि थोड़ी भी चूक होती तो बैल साथ लगती सतलुज नदी में समा सकता था, लेकिन गृहरक्षक और पुलिस के जवानों की मुस्तैदी से बैल का सफल रेस्क्यू किया गया। गृहरक्षक प्रताप, हेमराज और पुलिस जवान मोहर सिंह सहित अन्य जवानों ने कड़ी मशक्कत से सफल रेस्क्यू किया। वहीं इस दौरान सैकड़ों लोगों ने जवानों के कार्यों की सराहना की। भड़ावली पंचायत के पूर्व उपप्रधान दिनेश खमराल ने कहा कि कुमसू गांव से संबंध रखने वाले गृहरक्षक चेत राम मेहता ने इससे पहले भी कई बार उफनती खड्ड से कई लोगों और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला है। चेत राम इससे पहले भी जान हथेली पर रखकर ऐसे कई कारनामे कर चुके हैं। उन्होंने चेत राम मेहता सहित अन्य जवानों को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें